आईपीएल (IPL) का रोमांच एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने वाला है. आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच होगा. आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां कई अनोखे रिकॉर्ड और घटनाएं देखने को मिलती है. लेकिन कुछ मौके आईपीएल में ऐसा आए हैं जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा. जानते हैं आईपीएल के इतिहास में आए ऐसे मौके जब टूर्नामेंट में दिखी बाप-बेटे की जोड़ियां.
सचिन तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर
Arjun tendulkar
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम (MI) का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने मुंबई की कप्तानी भी की है और 2013 में जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल का पहला खिताब जीतने में सफल रही थी तो तेंदुलकर टीम का हिस्सा थे, 2013 के सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी. तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर में 78 मैच खेले जिसमें 2334 रन बनाए. सचिन ने आईपीएल में एक शतक भी जड़ा है. तेंदुलकर के बाद अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी आईपीएल (IPL 2021) में खेलते हुए दिखने वाले हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने का मौका कब मिलता है.

0 Comments