IPL 2021: मुंबई इंडियंस टीम में हैं ऐसे 6 खिलाड़ी, जो देते हैं हमेशा जीत की गांरटी

IPL 2021: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है, अबतक 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है. आईपीएल 2021 के पहला मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) की टीम के साथ होने वाला है. टूर्नामेंट का आगाज 9 अप्रैल से होगा. हर बार की तरह एक बार फिर मुंबई टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत हैं, हर ़डिपार्टमेंट में यह टीम दूसरी टीमों के मुकाबला ज्यादा सशक्त नजर आ रही है.


Mumbai indians

 टीम के मजबूत स्तंभ, मैच विनर

मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, क्रुनाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के मजबूत स्तंभ हैं. टूर्नामेंट के मैचों में इन खिलाड़ियों का चलना टीम की जीत का गारंटी है. इस बार भी ये खिलाड़़ी अपना 100 फीसदी देकर टीम को छठी बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे. 

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हैं टीम के एक्स फैक्टर

मुंबई इंडियंस की टीम के एक्स फैक्टर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हैं. दोनों का फॉर्म शानदार रहा है. आईपीएल में दोनों मुंबई की टीम के लिए काफी अहम है. इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें हैं.

टीम के कमजोर पक्ष

लसिथ मलिंगा से न होने से इस बार मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का पूरा भार जसप्रीत बुमराह पर होगी. बुमराह एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिनके पास काफी सारा अनुभव है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मलिंगा के न होने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन में कैसी रहती है. यदि बुमराह का फॉर्म नहीं चला तो धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान और अर्जुन तेंदुलकर नीशम और  मार्को जेन्सेन पर गेंदबाजी का पूरा दारोमदार आ जाएगा.

Mi

राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस में दो ही ऐसे स्पिनर हैं जिन्हें टूर्नामेंट में लगातार मौके मिलते हैं. क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहल पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. इस बार मुंबई की टीम में पीयूष चावला को भी शामिल किया गया है. ऐसे में देखना दिलस्प होगा कि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में किस स्पिनर पर ज्यादा भरोसा करते हैं. मुंबई इंडियंस को अपने 5 मैच चेन्नई में खेलने हैं, जहां स्पिन गेंदबाजी काफी अहम हो जाती है.

मुंबई इंडियंस के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

मुंबई इंडियंस की टीम 2019 और 2020 में लगातार 2 सीजन में खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है. यदि इस बार भी आईपीएल का खिताब मुंबई जीतने में सफल रहती है तो यह टीम आईपीएल के इतिहास में इकलौता ऐसी टीम बन जाएगी जिसके पास लगातार 3 साल खिताब जीतना का रिकॉर्ड होगा. अबतकर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ऐसी टीम है जिसने लगातार 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है.

Post a Comment

0 Comments