पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का आईपीएल के 14वें सीजन में अब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी सोमवार को खेला जाना है, जो मौजूदा सीजन का 12वां मैच है. राजस्थान की सीजन में शुरुआत तो हार से हुई और पहले मुकाबले में उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन से करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी. राजस्थान के कप्तान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 63 गेंदों पर 119 रन की दमदार पारी खेली. हालांकि लोकेश राहुल के 91 और दीपक हुड्डा की 64 रन की पारियों ने सैमसन के शतक पर पानी फेर दिया. इसके बाद रॉयल्स ने अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के इसी मैदान पर 3 विकेट से हरा दिया.
![]() |
| CSK VS RR |
दूसरी तरफ तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसे पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही चेन्नई टीम को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन राहत की बात सुरेश रैना का अर्धशतक रहा. रैना ने 36 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली थी लेकिन शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के सामने दिल्ली ने 189 रन का लक्ष्य भी छोटा लगा. इसके बाद पंजाब किंग्स को चेन्नई की टीम ने 6 विकेट से हराया. खास बात चेन्नई की गेंदबाजी रही जिसने पंजाब को 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बनाने दिए.
अब दोनों टीमें आमने-सामने हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ चेन्नई काफी आगे है. दोनों के बीच अभी तक 23 मैच खेले गए हैं जिनमें से 14 मैच चेन्नई ने जीते हैं जबकि 9 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है. हालांकि यूएई में खेले गए पिछले सीजन में दोनों मैचों में चेन्नई को राजस्थान ने हराया था. इस मैच के लिए प्लेइंग-XI की बात करें तो लुंगी गिडी उपलब्ध हैं लेकिन उन्हें मौका देना मुश्किल है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रॉबिन उथप्पा को शामिल किया जा सकता है. राजस्थान टीम में मनन वोहरा की जगह ओपनर के तौर पर युवा यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है.
संभावित प्लेइंग-XI
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान
चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, फाफ डुप्लेसी, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, सैम करेन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर
संभावित प्लेइंग-XI
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान
चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, फाफ डुप्लेसी, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, सैम करेन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर



0 Comments