TOSS RESULT - दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी
CSK vs DC IPL live score 2021: पिछले साल की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच रिकी पोंटिंग की नजरें इस बार टीम को खिताब दिलाने पर हैं. ऐसे में दिल्ली के खिलाड़ी कितने रंग में दिखते हैं और उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी रहती है, यह पहले ही मैच से साफ हो जाएगा. श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी जरूर, ऐसे में पंत के लिए कप्तानी करना पूरे टूर्नामेंट में आसान नहीं होगा.
![]() |
| Csk Vs DC |
पहला मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने के बाद क्रिकेटप्रेमी कई पहलुओं से इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बड़ी वजह फैंस का लंबे समय बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) को लंबे समय बाद देखने का इंतजार है. धोनी पिछले संंस्करण में न पूरी तरह फिट दिखायी पड़े थे और न ही बल्ले के साथ लय में. वहीं, एक वजह दिल्ली की कप्तानी संभालने के लिए तैयार युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नए रूप को भी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
वानखेड़े में खेला जाएगा मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाने वाला है. मुंबई की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है ऐसे में आजके मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.



0 Comments