Today Match -SRH VS KKR
IPL में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला है। जी, एक ओर हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के इंग्लिश कप्तान इयॉन मॉर्गन तो दूसरी ओर सनराइजर्स की कमान है ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के हाथों में।
आईपीएल में दो टीमें ही ऐसी हैं जिनके कप्तान विदेशी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है तो कोलकाता की अगुआई इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन कर रहे हैं। मॉर्गन को पिछले सीजन के बीच में ही दिनेश कार्तिक की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
हालांकि तब तक टीम लगातार हार के बाद जूझ रही थी। ऐसे में मॉर्गन के पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं था। लेकिन, इस बार उन्हें पहले मैच से ही जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने इंग्लैंड को जिस तरह अपनी कुशल कप्तानी से बुलंदियों पर पहुंचाया है ऐसे में कोलकाता को भी उनसे उम्मीदें होंगी। हालांकि वॉर्नर आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। लिहाजा, मॉर्गन के लिए इस मैच में तो कम से कम चुनौतियां आसान नहीं होने वाली है।
शाकिब से मिलेगी मजबूती
कोलकाता को पिछले सीजन ऑलराउंडर्स की कमी सबसे ज्यादा खली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसेल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। गेंद से भी वह कुछ खास नहीं कर सके। बल्कि रसेल पर अत्यधिक भरोसे से टीम को नुकसान ही उठाना पड़ा। लेकिन, टीम ने इस सीजन फिर से शाकिब अल हसन को अपने साथ जोड़ा है जिससे जरूर टीम को कुछ मजबूती मिली। हैदराबाद की टीम में यह जिम्मेदारी विजय शंकर उठा सकते हैं।

यॉर्कर किंग्स से बचकर
इस मुकाबले में दर्शकों को सबसे ज्यादा रोमांचित भुवनेश्वर कुमार और टी.नटराजन की यॉर्कर करेगी। भुवी पिछले सीजन चोट के कारण चार मैच के बाद ही लीग से बाहर हो गए थे। उनकी वापसी से हैदराबाद को मजबूती मिली है। टीम के पास टी नटराजन भी हैं जिन्होंने पिछले सीजन अपनी सटीक यॉर्कर के दम पर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। राशिद खान की फिरकी भी कोलकाता के लिए चुनौती होगी।
दूसरी तरफ कोलकाता के पास भी पैट कमिंस और प्रसिद्ध कृष्णा की तूफानी जोड़ी है। कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे टीम मैनेजमेंट का हौसला जरूर बुलंद होगा। यह देखना रोचक होगा कि टीम हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है कि नहीं जो संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेलने उतरेंगे.
इस मुकाबले में दर्शकों को सबसे ज्यादा रोमांचित भुवनेश्वर कुमार और टी.नटराजन की यॉर्कर करेगी। भुवी पिछले सीजन चोट के कारण चार मैच के बाद ही लीग से बाहर हो गए थे। उनकी वापसी से हैदराबाद को मजबूती मिली है। टीम के पास टी नटराजन भी हैं जिन्होंने पिछले सीजन अपनी सटीक यॉर्कर के दम पर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। राशिद खान की फिरकी भी कोलकाता के लिए चुनौती होगी।
![]() |
| KOLKATA KNIGHT RIDER |

0 Comments